अग्निवीर योजना भर्ती का केन्द्र कोटद्वार बने: ऋतु खंडूडी भूषण

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत 19 अगस्त से उत्तराखंड में होने वाली अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का शुभारंभ कोटद्वार से किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को वृहद रूप दिया जाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश के युवा अपने सपनों को साकार करते हुए अग्निपथ योजना से जुड़ सकें। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की, जिसमें कोटद्वार क्षेत्र में पुरानी पेयजल लाइनों को बदले जाने, कृषि भूमि व आवासीय भवनों के ऊपर से 11 व 32 केवी हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट किए जाने, सिंचाई गूलों की मरम्मत एवं नई गूलों के निर्माण, मुख्य सड़क मार्गों का निर्माण, कलालघाटी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का नाम शहीद लांस नायक धनवीर सिंह राणा किए जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर उचित कार्रवाई करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने 'फ़ॉरेस्ट वॉरियर्स' का किया विमोचन

देहरादून: महाराष्ट्र के राज्यपाल ने रविवार को अपने निजी आवास पर युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तक ‘फ़ॉरेस्ट वॉरियर्स’ का विमोचन किया। इस मौके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि शौर्य का रचना संसार अनूठा है। उनकी पुस्तकें बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं। बाल साहित्य बच्चों […]
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने ‘फ़ॉरेस्ट वॉरियर्स’ का किया विमोचन

You May Like