भाजपा से निलंबित लाखीराम ने दिया स्पष्टीकरण

News Hindi Samachar

देहरादून:  भाजपा से निलंबित होने के बावजूद लाखीराम जोशी का रुख अब भी कमजोर नहीं पड़ा है। लाखीराम जोशी ने पार्टी को अपना जवाब तो दे दिया है, लेकिन वह आज भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे और भ्रष्टाचार को लेकर हाईकोर्ट के दिए जांच के आदेश पर जांच कराने की मांग कर हैं।

उन्होंने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर अपना लिखित स्पष्टीकरण पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को दिया। लाखीराम जोशी ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री पर हाईकोर्ट की तरफ से आदेश जारी हुए हैं, ऐसे में आज भी वह चाहते हैं कि सीएम अपने पद से इस्तीफा देकर अपनी जांच करवाएं। जोशी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संगठन भी मुख्यमंत्री के इशारे पर ही काम कर रहा है और उनके दबाव में ही पार्टी संगठन ने उन पर निलंबन की गलत कार्रवाई की है।

लाखीराम जोशी के निलंबन के बाद दिए गए स्पष्टीकरण को लेकर पार्टी फिलहाल मौन है। लेकिन जिस तरह से जोशी की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं, उसको लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार का कहना है कि संगठन पर कोई दबाव नहीं है। जोशी का स्पष्टीकरण मिल गया है। यदि जवाब संतोषजनक होगा तो उन पर निष्कासन की कार्रवाई नहीं होगी नहीं तो पार्टी उन्हें निष्कासित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन

देहरादून:  बदरीनाथ व कर्णप्रयाग से विधायक रहे पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया है। मैखुरी पिछले कुछ दिनों से देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने डा. मैखुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त […]
विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन

You May Like