देर रात बोलेरो खाई में गिरी 3 मरे दस घायल

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे में डाबरकोट के समीप अनियंत्रित होकर महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों की बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। अन्य 10 लोग घायल हो गए हैं। वाहन में 13 लोग सवार थे. हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ फोर्स की टीम ने बचाव कार्य को पूरा किया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 10 घायल व्यक्तियों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि ये सभी तीर्थयात्री महाराष्ट्र के रहने वाले थे। ये लोग यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी करके लौट रहे थे।
गुरुवार देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को थाना बड़कोट से सूचना प्राप्त हुई कि डाबरकोट में एक वाहन खाई में गिर गया। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट बड़कोट से रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई. एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन बोलोरो में 13 लोग सवार थे। ये लोग यमुनोत्री धाम दर्शन करके लौट रहे थे। डाबरकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 04 बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए. 03 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

घायलों का विवरण इस प्रकार हैः-

बालकृष्ण कोसरे उम्र 41 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र
अन्नू पुत्री श्री अशोक उम्र 04 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
रचना पत्नी श्री अशोक उम्र 38 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
दिनेश पुत्र श्री किशन उम्र 35 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र
मोनिका पुत्री श्री बालकिशन उम्र 24 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र
कृतिका पुत्री श्री अशोक उम्र 15 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
वोदी पुत्री श्री प्रशांत उम्र 10 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
लक्ष्मी पत्नी श्री बालकिशन उम्र 46 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र
प्रेरणा उम्र 08 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र
प्रमोद पुत्र श्री तुलसीराम उम्र 52 वर्ष निवासी निवासी तुनसार महाराष्ट्र
मृतकों का विवरण इस तरह हैरू-

चालक पूरणनाथ पुत्र श्री गोपालनाथ निवासी अंधेरी मुंबई
जयश्री पुत्री श्री अनिल उम्र 23 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र
अशोक पुत्र श्री महादेव उम्र 40 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांडव शेरा ट्रेक पर 7 ट्रेकर्स लापता, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रुद्रप्रयाग। पांडव शेरा ट्रेक पर गए 7 ट्रेकर्स लापता हो गए हैं। ट्रेकर्स के लापता होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनके पास खाने और पीने का सामान तक नहीं है। ट्रेकरों के साथ रांसी के […]
पांडव शेरा ट्रेक पर 7 ट्रेकर्स लापता, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

You May Like