भगवान कृष्ण का ‘विराट स्वरूप’ और कुरुक्षेत्र के दृश्य रहे हरियाणा की झांकी के केंद्रबिंदु

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: महाभारत के युद्ध के समय भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश और उनका ‘विराट स्वरूप’ देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हरियाणा द्वारा निकाली गई झांकी के केंद्रबिंदु रहे। हरियाणा की झांकी में महाभारत काल की झलक देखने को मिली जिसमें रथ पर सवार अर्जुन को भगवान कृष्ण गीता का उपदेश दे रहे हैं।
आगे भगवान कृष्ण का विराट स्वरूप नजर आ रहा है जो पौराणिक गाथाओं के अनुसार, उन्होंने अर्जुन को दिखाया था। रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, झांकी में महाभारत काल के दृष्यों को दर्शाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह झांकी भगवद् गीता के उपदेश भी दे रही है और महाभारत काल के कई दृष्यों को बेहतरीन ढंग से दर्शाया गया है। हर साल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गृह मंत्रालय की झांकी भारत को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को दर्शाती

नई दिल्ली : 74 वें गणतंत्र दिवस परेड में गृह मंत्रालय (एमएचए) की झांकी ने “नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी): संकल्प @ 75-ड्रग फ्री इंडिया” विषय को प्रदर्शित किया, जो भारत को दवा बनाने के संकल्प को दर्शाता है। -नि: शुल्क। झांकी के अग्र भाग में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव को […]
गृह मंत्रालय की झांकी भारत को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को दर्शाती

You May Like