मेलाधिकारी ने किया भीमगोडा बैराज के मुख्य कंट्रोल रूम का निरीक्षण

News Hindi Samachar
मेलाधिकारी ने किया भीमगोडा बैराज के मुख्य कंट्रोल रूम का निरीक्षण

हरिद्वार। मेलाधिकारी श्री दीपक रावत ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के भीमगोडा बैराज के मुख्य कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। स्काडा कम्प्यूटराइज्ड ऑटोमेशन सिस्टम कंट्रोल सीट पर बैठकर वाटर लेवल ग्राफ की जानकारी ली और निर्देश देते हुये कहा कि जल प्रवाह की मात्रा में अपेक्षित वृद्धि करायी जाये, जिससे स्नान में सुविधा हो सके।
उन्होंने कहा कि आगामी मुख्य स्नान में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके सम्बंध में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस सम्बंध में तैनात कंट्रोल रूम के प्रभारी नलिन वर्धन को निर्देश दिया कि समय समय पर समांजस्य बनाकर मेला प्रशासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस सम्बंध में निर्देश देते हुये कहा कि पानी छोडे जाने और बंद किये जाने का रजिस्टर मेनटेन किया जाये, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सम्बंधित की जिम्मेदारी तय की जा सके। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी डाॅ0 श्री ललित नारायण मिश्र, श्री हरबीर सिंह, रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, श्री अंशुल सिंह (आईएएस)आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चाईनीज मांझे के क्रय, विक्रय एवं भण्डारण के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही

हरिद्वार। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री जगदीश लाल ने अवगत कराया कि संज्ञान में आया है कि जनपद में चाईनीज मांझे के उपयोग से व्यक्ति विशेष को अत्यधिक जान-माल की क्षति हो रही हैं, जो कि अत्यंत खेदजनक स्थिति हैं। पूर्व में भी चाईनीज मांझे के क्रय विक्रय एवं भण्डारण पर […]
चाईनीज मांझे के क्रय, विक्रय एवं भण्डारण के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही

You May Like