महाराज ने धारावाहिक क्राइम अलर्ट उत्तराखंड का पोस्टर और ट्रेलर किया लांच

News Hindi Samachar

देहरादून: संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने ‘शिव शान्ति फिल्म कम्बाइन्स’ के बैनर तले बन रहे धारावाहिक ‘क्राइम अलर्ट उत्तराखंड’ पोस्टर और ट्रेलर लांच किया।

मंगलवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर ‘शिव शान्ति फिल्म कम्बाइन्सर’ के बैनर तले उत्तराखंड में बनने वाले प्रथम धारावाहिक ‘क्राइम अलर्ट उत्तराखंड’ के पोस्टर और ट्रेलर को लांच किया।

धारावाहिक ‘क्राइम अलर्ट उत्तराखंड’ प्रदेश में हुए विभिन्न अपराधों पर आधारित काल्पनिक व नाट्य रूपांतरण धारावाहिक है। यह पहला ऐसा धारावाहिक है जिसका निर्माण उत्तराखंड में हो रहा है। इस धारावाहिक के दूसरे सीजन के पहले भाग जिसका शीर्षक ‘हत्यारे’ है वह नशा पर आधारित है।

मंत्री महाराज ने बताया कि इस धारावाहिक का मुख्य उद्देश्य अपराधों के प्रति युवाओं, महिलाओं व जनता को जागरूक और सजग करना है। इसमें काम कर रहे सभी कलाकार स्थानीय है।

क्राइम अलर्ट, उत्तराखंड के पोस्टर और ट्रेलर को लांच करने के मौके पर फिल्म निर्माता निर्देशक हेमंत कुमार, निर्देशक रजनीश थापा, कैमरामैन सिड सिलेरिया और अभिनेत्री सोनी अशनीस आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह ने की मुलाकात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मंगलवार को हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, “गहरे संबंधों और व्यापक संभावनाओं के लिए! प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति सोलिह […]
प्रधानमंत्री मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह ने की मुलाकात

You May Like