केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब महासू देवता और जागेश्वर का बनेगा मास्टर प्लान

News Hindi Samachar
देहरादून: हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास के लिए बदरी-केदारनाथ धाम की तर्ज अब मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने एक जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु भी मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि आई.एन.आई.से केदारनाथ धाम में वास्तुविद सेवाएं ली गई हैं। क्योंकि हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर का विकास केदारनाथ धाम की तर्ज पर किया जाना है। इसलिए उसकी एकरूपता के दृष्टिगत आई.एन.आई. को सिंगल सोर्स के माध्यम से अनुमति प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। अनुमति मिलते ही हनोल और जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान तैयार कर बद्रीनाथ-केदारनाथ की तर्ज पर उनका विकास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस पार्षद समेत सैंकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति में विश्वास रखते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के जनपद हरिद्वार से कांग्रेस से आए सैकड़ों पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस एवं अन्य दलों को छोड़कर भाजपा कीं सदस्यता ग्रहण की। शामिल होने वाले इन लोगों में दलित, पिछड़े, […]
कांग्रेस पार्षद समेत सैंकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

You May Like