मुख्यमंत्री धामी से मिले मेजर जनरल मनोज तिवारी, अग्निपथ योजना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

News Hindi Samachar

अग्निवीर भर्ती में प्रदेश से अब तक 4500 अभ्यर्थी चयनित हुए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैंप कार्यालय में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश है एवं हमारी सरकार द्वारा सेना को हर स्तर पर प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर अग्निपथ योजना को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत प्रदेश से अब तक 4500 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं और जल्द ही रिक्त पदों पर भी भर्ती की जाएगी। भविष्य में होने वाली भर्तियों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जनपद स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस सम्बन्ध में हमारी सरकार हर संभव सहायता सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व आज, श्रद्धाुलओं की भारी भीड़ से खचाखच भरे गंगा के सभी घाट 

सभी घाटों पर पुलिस का कड़ा पहरा  हरिद्वार। सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व आज बड़े धूम- धाम के साथ मनाया जा रहा है। यह स्नान श्रद्धालुओं के लिए कितना मायने रखता है, इसका अंदाजा गंगों घाटों पर उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है। गंगा के तमाम घाटों पर श्रद्धालुओं […]
सोमवती अमावस्या स्नान पर्व आज, श्रद्धाुलओं की भारी भीड़ से खचाखच भरे गंगा के सभी घाट 

You May Like