मेजर प्रणव नेगी लेह में ड्यूटी के दौरान हुए शहीद

News Hindi Samachar

परिजनों में मचा कोहराम 

देहरादून। भनियावाला निवासी एक मेजर लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शहीद की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मेजर के शहीद होने की खबर सुनकर आस-पास के दर्जनों लोग मेजर के घर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, 94 मीडियम रेजिमेंट 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात मेजर प्रणव नेगी (36) पुत्र सुदर्शन सिंह नेगी लेह में ड्यूटी पर तैनात थे। वह मूल रूप से कीर्तिनगर, टिहरी जिले के रहने वाले थे। 2013 में आईएमए से पास आउट होकर वह सेना में लेफ्टिनेंट बने थे।

वह दो बहनों के अकेले भाई थे। तीन साल पहले ही मेजर की गढ़ी कैंट देहरादून से शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। पूर्व ग्राम प्रधान व स्थानीय निवासी नरेंद्र नेगी ने कहा कि लेह में हाई एटीट्यूड में तैनाती के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर मेजर शहीद हुए हैं। बुधवार तक उनका पार्थिव शरीर भनियावाला पहुंचने की संभावना हैं। जिसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामाजिक-आर्थिक विकास का वाहक बन रहा मध्यम वर्ग

 -डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा माने या ना माने पर इसमें कोई दो राय नहीं कि किसी भी देश के आर्थिक-सामाजिक विकास में मध्यम वर्ग की प्रमुख भूमिका रही है। यह केवल हमारे देश के संदर्भ में ही नहीं अपितु समूचे विश्व की बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं का अध्ययन किया जाएगा तो कारण […]
सामाजिक-आर्थिक विकास का वाहक बन रहा मध्यम वर्ग

You May Like