कोलकाता में बोली ममता बनर्जी – बंगाल में एनआरसी और सीएए नहीं होने दूंगी लागू 

News Hindi Samachar

मैं देश के लिए अपना खून देने को हूं तैयार- ममता बनर्जी

मुझे सर्वधर्म समभाव चाहिए, नो एनआरसी, नो सीएए- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने एक बार फिर राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड, एनआरसी और सीएण लागू नहीं होने देने की बात कही है। कोलकाता की रेड रोड में आयोजित ईद की नमाज में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बात कही। ईद की नमाज को संबोधित करते हुए कहा कि वह राज्य में सीएए, एनआरसी और यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू नहीं होने देंगे।

आगे कहा कि हम रॉयल बंगाल टाइगर की तरह हैं। मैं देश के लिए अपना खून देने को तैयार हूं। चुनाव के दौरान आप मुस्लिम नेताओं को फोन करते हैं और कहते हैं कि आप क्या चाहते हैं। मैं कहती हूं कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए, उन्हें प्यार चाहिए। हम यूसीसी स्वीकार नहीं करेंगे। आप मुझे जेल में डाल सकते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि मुद्दे लाख बुरा चाहे तो क्या होता है। वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है।’

सीएम ममता ने कहा यह खुशियों की ईद है। यह ताकत देने की ईद है। इस ईद को एक महीने तक उपवास करके मनाना बहुत बड़ी बात है। हम इसके लिए खून बहाने के लिए तैयार हैं, लेकिन देश के लिए अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुझे सर्वधर्म समभाव चाहिए, नो एनआरसी, नो सीएए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आखिर क्यों क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बचपन के दोस्त के खिलाफ दर्ज करवायी रिपोर्ट

जयपुर पुलिस ने धोनी के दोस्त को नोएडा से किया गिरफ्तार  दिल्ली- एनसीआर। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को जयपुर पुलिस ने देर रात नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मिहिर के खिलाफ धोनी ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी […]
आखिर क्यों क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बचपन के दोस्त के खिलाफ दर्ज करवायी रिपोर्ट

You May Like