गंग नहर में डूबा व्यक्ति , SDRF ने बचाई जान

News Hindi Samachar

देहरादून।  दिनाँक 02 मार्च 2024 को कलियर मार्ग सोनाली पार्क रूड़की के पास IIT के दो छात्र डूब गए थे जिसमें से एक छात्र को स्थानीय लोगों द्वारा निकाल लिया गया था व एक छात्र नदी में बह गया था जिसकी सर्चिंग के लिए आज पुनः SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

रविवार को SDRF टीम पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया । सर्चिंग के दौरान अचानक देखा गया कि पुल के पास स्थानीय लोगों की बचाने की आवाज सुनी गई व उन आवाजों के बीच एक पुल के नीचे एक व्यक्ति की भी आवाज सुनाई दी जो मदद के लिए पुकार रहा था।

SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल राफ्ट द्वारा पुल के पास पहुंचकर उक्त व्यक्ति को सुरक्षित राफ्ट में बैठाया गया व गंग नहर से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।

व्यक्ति का नाम :- मदन लाल उम्र 55 वर्ष
निवासी :- रूडकी हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राहुल गांधी ने सरकार पर मध्यम वर्ग को रेलवे की प्राथमिकता से बाहर करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को रेलवे की नीतियों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। राहुल गांधी ने सरकार पर मध्यम वर्ग को रेलवे की प्राथमिकता से बाहर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों को ‘एलिट ट्रेन’ की तस्वीर दिखाकर लुभाया जा […]
राहुल गांधी ने सरकार पर मध्यम वर्ग को रेलवे की प्राथमिकता से बाहर करने का लगाया आरोप

You May Like