प्रदेश के विकास में मातृशक्ति का बड़ा योगदानः मुख्यमंत्री

News Hindi Samachar

देहरादून: साध्वी प्राची सहित अन्य महिलाओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी बांध कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। सरकार महिलाओं के जीवन को बेहतर करने के लिए प्रयासरत है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में हमारी मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। प्रदेश में एक ही दल की दूसरी बार सरकार न बनने के मिथक को तोड़ने में भी हमारी माताओं एवं बहिनों का बड़ा योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए मातृशक्ति की प्रतिक जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। राज्य में गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था के साथ वृद्ध पति एवं पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह की गई है। पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 किया गया है।

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह माहरा, रेनू बिष्ट, साध्वी प्राची, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्, सरिता गौड़, कंचन ठाकुर, पूनम शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी रक्षाबंधन की बधाई

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को रक्षा बंधन की देशवासियों को बधाई दी और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान में वृद्धि की कामना की है। राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक, रक्षा […]
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी रक्षाबंधन की बधाई

You May Like