अनियंत्रित होकर गदेरे में गिरी मैक्स, दो की मौत, 9 घायल

चमोली। रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार मैक्स बिरही-निजमुला मोटरमार्ग पर गाड़ी गांव पुल के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में 11 लोग सवार थे. घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली निजमुला घाटी में एक तेज रफ्तार मैक्स पगना से बिरही की ओर जा रही थी। तभी अचानक गाड़ी गांव के नीचे पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में दस लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खाई में जाकर सभी घायलों को रेस्क्यू किया और जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं, सूचना पाकर चमोली थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई हैै। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 7 बिरही और कौड़िया के बीच चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरने से बाधित हो गया हैं। ऐसे में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। राहगीर अपने वाहनों में बैठकर ही सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, निर्माणदायी एजेंसी ने सड़क खोलने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सड़क खुलने में दो से तीन घंटो का समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हैरानीः वन अग्नि रिपोर्ट में वन्यजीवों का जिक्र नही

देहरादून। प्रदेश में जंगल की आग की रोकथाम के लिए अधिकारियों की मैराथन बैठकों के बावजूद जंगल की आग थम नहीं रही है। शनिवार को 78 जगह जंगल धधके जिससे 106 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। गढ़वाल में 61 और कुमाऊं में आग की 13 घटनाएं हुई […]
हैरानीः वन अग्नि रिपोर्ट में वन्यजीवों का जिक्र नही

You May Like