मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

News Hindi Samachar

टिहरी:  चमियाला बूढ़ा केदार मार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पदोंखा के पास चमियाला बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन  दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में चालक प्रवीण सिंह पुत्र जालम सिंह उम्र 21 वर्ष व एक सवारी विकास पुत्र कृपाल सिंह घायल हो गए। इन दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया गया है।

दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दोनों घायल ग्राम पदोंखा पट्टी बासर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे क्रॉस बैरियर न होने के कारण दुर्घटना हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद

रूद्रप्रयाग:  तड़के अचानक मलबा आने से तोताघाटी में बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। शनिवार सुबह करीब चार बजे यहां सैकड़ों वाहन फंसे रहे। वहीं दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया। देवप्रयाग से करीब 25 किलोमीटर दूर तोता घाटी में लगभग डेढ़ साल से […]
मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद

You May Like