एमडीडीए ने डोईवाला क्षेत्र में अवैध निर्माण तोड़ा

News Hindi Samachar

देहरादून। अवैध निर्माणो के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है।। इसके तहत शुक्रवार को एमडीडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने जाखन में एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत पर कार्रवाई की है। चार मंजिला इस इमारत के नीचे की तीन फ्लोर को सील किया गया, जबकि चौधी निर्माणाधीन मंजिल को ध्वस्त किया गया है।
इसके साथ ही डोईवाला के गुरुद्वारा निवासी अमरजीत सिंह की 6 निर्माणाधीन दुकानों का काम रोककर सील किया गया। वहीं, डोईवाला चौक के पास हरिद्वार रोड पर कमला देवी ने 4 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण किया था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया। डोईवाला के शास्त्री नगर में तरुण रावत द्वारा बिना अनुमति 80 बीघा जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाने का काम किया जा रहा था, जिसको एमडीडीए ने ध्वस्त करने का काम किया है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत ने बताया कि अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमेश्वर महादेव मंदिर से दानपात्र और जेवरात चोरी

हरिद्वार। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद धर्मनगरी के श्यामपुर क्षेत्र में चोर बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार देर रात पुलिस की चौकसी को दरकिनार कर चोरों ने मंदिर में रखे सामान पर ही हाथ साफ कर दिया। मंदिर में हुई चोरी से जहां क्षेत्र […]
सोमेश्वर महादेव मंदिर से दानपात्र और जेवरात चोरी

You May Like