मेलाधिकारी ने आईजी मेला के साथ कुंभ मेले के लिए अस्थाई पुलों का किया निरीक्षण

News Hindi Samachar
मेलाधिकारी ने आईजी मेला के साथ कुंभ मेले के लिए अस्थाई पुलों का किया निरीक्षण

हरिद्वार। कुंभ मेले को दिव्य व भव्य रूप से कराने के लिए कराए जा रहे कार्यों को समय से पूरा कराने के लिए आज कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने आईजी मेला संजय गुंज्याल के साथ अस्थाई पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भीड़ नियंत्रण और जाने और आने के लिए अलग अलग अस्थाई पुल बन रहे हैं। रैंप भी बनाया जाएगा। कुंभ स्नान में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए अविरल धारा बने रहने और दीनदयाल पार्किंग से आस्था पथ में जाने का मार्ग सुगम करने का निर्देश दिया। आस्था पथ के निकट घाट के सौंदर्यीकरण करने, दिव्यागों के सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हाईवे और चंडी टापू को जोड़ने के पुल बनाया जाएगा। मेलाधिकारी दीपक रावत ने हर दिन कार्य योजना के डेट लाईन फिक्स करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान आस्था पथ निर्माण कार्य मे देरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए हर हाल में कार्य को समय सीमा में पूरा करने की हिदायत दी। कुम्भ मेला कवरेज के लिए मीडिया सेंटर स्थल का निरीक्षण भी किया। मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ को निर्विघ्न और सुगमतापूर्वक कराना हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है, इसमें कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मेलाधिकारी दीपक रावत और आईजी मेला संजय गुंज्याल ने निरीक्षण में कहा कि चंडी टापू में जाने आने के लिये मेला भवन के समीप और लालजी वाला से अलग वनवे मार्ग रखा जाए जिससे भीड़ नियंत्रण हो सके। हरकी पैड़ी के समीप विभिन्न घाटों के सुरक्षा के मद्देनजर भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, उप मेलाधिकारी दयानंद, सीओ मेला प्रकाश देवली, अधीक्षण अभियंता तकनीकी सेल हरीश पांगती के अलावा लोकनिर्माण व सिंचाई विभाग के अधिकारी, नोडल अधिकारी मीडिया मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंबा में बनी सुरंग में नए साल से सरपट दौड़ेंगे वाहन

टिहरी:  ऑल वेदर रोड निर्माण के तहत चंबा में आस्ट्रेलियन तकनीक से बन रही भूमिगत सुरंग का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जनवरी माह से यह सुरंग वाहनों के आवागमन के लिए खोल दी जाएगी। सुरंग बनने से लोगों को चंबा में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और […]
चंबा में बनी सुरंग में नए साल से सरपट दौड़ेंगे वाहन

You May Like