श्री देवभूमि रक्षा समिति द्वारा हरिद्वार के कुम्भ मेला अधिकारी को कार्यों को कराये जाने को ज्ञापन

News Hindi Samachar
श्री देवभूमि रक्षा समिति द्वारा हरिद्वार के कुम्भ मेला अधिकारी को कार्यों को कराये जाने को ज्ञापन

हरिद्वार‌। प्राचीन पौराणिक वेदो मे उल्लेखित महाभारत काल के नारद पुराण मे वर्णित श्री भीमगोड़ा तीर्थ मे दीवारों पर महाभारत काल के चित्र बनाने तथा फर्श की मरम्मत का कार्य के साथ साथ सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, टनल (सुरंग की सफाई मे तेजी लाने) एवम पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारू कराने को आज पुनः श्री देवभूमि रक्षा समिति द्वारा हरिद्वार के कुम्भ मेला अधिकारी महोदय श्री दीपक रावत जी को ज्ञापन दिया‌। इस ज्ञापन मे इन कार्यों को कराये जाने की पुरजोर मांग की गयी। श्री देवभूमि रक्षा समिति के अध्यक्ष संजय त्रिवाल ने ज्ञापन के माध्यम से कुम्भ मेला अधिकारी महोदय श्री दीपक रावत जी को अवगत करवाया की यहा पथ प्रकाश व्यवस्था की कमी है। कुन्ड और उसके आसपास काफी अन्धेरा रहता है, कुम्भ मेला निधि से जगह जगह से टूटा उसकी मरम्मत के साथ ही दीवारों पर वाल पेन्टिग के द्वारा महाभारत काल के सुन्दर चित्रों को उकर कर चित्रकारी की जाए। वही रविन्द्र मिश्रा ने कहा कि सुरंग (टनल) की सफाई मे तेजी लाई जाये ताकि समय पर गंगा जल का आगमन कुन्ड मे हो सके। ऐसा भी बताया गया कि गंगा जी का जलस्तर कम होने तथा सुरंग का मुँह लोक नाथ धाट पर ऊंचा होने के कारण अभी समस्या का समाधान तथा कुम्भ मेले के ससांधनो से इस तीर्थ के लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जाए। ताकि कुम्भ 2021 मे अधिक से अधिक श्रद्धालुओ का इस तीर्थ पर आगमन हो सके तथा इसकी आरती की व्यवस्था की जाए। सफाई तथा अतिक्रमण के कार्यों को करने के लिए सम्बंधित विभागो को आदेशित किया जाए। ज्ञापन देने वालो मे पर्यावरणविद रविन्द्र मिश्रा, विनय त्रिवाल, समाज सेवी नीरज ममगाई, सचिन, मोहन, मुन्ना लाल बैरागी, मनोज विश्नोई, कपिल शर्मा, जोनसारी मणिक वर्मा आदि उपस्थित रहे‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद हरिद्वार ने वीडियों काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

हरिद्वार। मा0 सांसद लोकसभा हरिद्वार, मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार, श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सड़क सुरक्षा समिति हरिद्वार की बैठक कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में वीडियों काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से की। बैठक में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी. रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई सहित परिवहन विभाग व समस्त निर्माण विभाग […]
सांसद हरिद्वार ने वीडियों काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

You May Like