दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट किया जारी, तापमान में भी होगी बढ़ोतरी

News Hindi Samachar

41.6 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन हुआ दर्ज

पूरे सप्ताह खूब झुलसाएगी गर्मी 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आने वाले हफ्ते मे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने दो दिन के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर पूरे सप्ताह गर्मी खूब झुलसाएगी। 26 अप्रैल को पहाड़ों में नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के बाद भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में बीते दो दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। तापमान कम होने के बावजूद सूरज के तेवर कड़े हैं। सूरज मानो आग बरसा रहा हो, दिन में गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार को ही 41.6 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ था। वहीं अब मौसम विभाग ने 24-26 अप्रैल के बीच तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई है। तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री कम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार की सतर्कता चारधाम यात्रा के लिए सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित

भाषा नहीं बनेगी बाधा, स्क्रीनिंग, स्टाफ और विशेषज्ञ, हर धाम पर स्वास्थ्य सुरक्षा का संकल्प स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अगुवाई में यात्रा मार्ग पर व्यापक चिकित्सा प्रबंध देहरादून। चारधाम यात्रा की मुकम्मल तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बहुभाषी एडवाइजरी व होर्डिंग की सहायता से श्रद्धालुओं की […]
धामी सरकार की सतर्कता चारधाम यात्रा के लिए सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित

You May Like