मंत्री गणेश जोशी ने कृषि सहायक अधिकारी के पद पर चयनित 31 अभ्यार्थियों को दिए नियुक्ति पत्र

News Hindi Samachar

देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने शासकीय आवास में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक कृषि सहायक अधिकारी वर्ग-1  के पद पर चयनित 31 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज से आप एक नया अध्याय की शुरुवात करने जा रहे है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा जो भी कार्य करें उसे पूर्ण ईमानदारी और लगन से करें तथा पूरी कोशिश करें कि जो काम आज होना है उसे आज ही सम्पन्न करें। मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ व नम्बर-एक राज्य बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपेक्षा की।

उन्होंने कहा चुनाव से पहले 6 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा नियुक्ति पत्र मिल चुके है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है।

इस अवसर पर विधायक महेश जीना, सचिव कृषि विनोद सुमन, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, कृषि निदेशक केसी पाठक, उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह सहित विभागीय अधिकारीगण एवं नव नियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिम बंगाल में 4 वर्षीय बच्ची में पाया गया बर्ड फ्लू का पहला मामला

कोलकाता। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पश्चिम बंगाल में चार वर्षीय बच्ची में H9N2 वायरस के कारण होने वाले बर्ड फ्लू के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया। बच्ची को फरवरी में गंभीर श्वसन संबंधी समस्याओं, तेज बुखार और पेट में ऐंठन के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन महीने […]
पश्चिम बंगाल में 4 वर्षीय बच्ची में पाया गया बर्ड फ्लू का पहला मामला

You May Like