मंत्री जोशी ने जेसीबी में बैठ सरखेत आपदा क्षेत्र का लिया जायजा

News Hindi Samachar
देहरादून: कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंच कर जेसीबी में बैठ जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र अति शीघ्र स्थित को सामान्य करने भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने जेसीबी मशीन पर बैठकर भी स्थित का मौका मुआयना किया। इसके साथ ही मंत्री ने आपदा क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ़ के जवानों के कार्यों की जमकर सराहना कर उनका हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रभावित क्षेत्र से 17 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता जो आपदा में अभी 5 लोग लापता है उनकी तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ के जवान और प्रशासन के अधिकारी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी होने के साथ हर संभव मदद करेगी । इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, ज़िला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, सीओ नीरज सेमवाल, प्रधान संजय कोटवाल, बीडीसी धीरज थापा, कनिष्ठ प्रमुख राजपाल, तहसीलदार सोहन रांगढ़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म,आरोपित फरार

देहरादून: मसूरी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में मसूरी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट अधिनियम और आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई है। मसूरी कोतवाल […]
मसूरी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म,आरोपित फरार

You May Like