मंत्री महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

News Hindi Samachar
देहरादून: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर नवमी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री के बीच प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा वार्ता हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में प्रारंभ की गई हिमालय दर्शन हेली सेवा के लिए पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न विषयों पर वार्ता की। कण्वाश्रम का विकास और पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर भी बातचीत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

हरिद्वार: उपचार के लिए जौलीग्रांट जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे। हादसा श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात हुआ। जानकारी के मुताबिक बिजनौर यूपी से जौलीग्रांट उपचार कराने के लिए अपनी […]
मंत्री महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

You May Like