मंत्री रेखा आर्या ने अपने विभागों की गिनाईं उपलब्धियां

News Hindi Samachar

देहरादून: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और खेल मंत्री रेखा आर्या ने सरकार के 100 दिन पूरे पर अपने विभागों की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की और अग्रसर है।

मंत्री रेखा आर्या ने सरकार के सौ दिन पूरे होने पर कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। मंत्री ने अपने विभागों के 100 दिन के कार्यकाल को लेकर बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में हम लोग यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि हमारी जो आंगनबाड़ी बहने हैं उनको महालक्ष्मी किट हो या नंदा गौरा योजना इसे सुनिश्चित करेंगे।

मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग के बारे में बताया कि एक अभियान चलाया अपात्र को ना व पात्र को हां जिसका की पूरे प्रदेश में सभी लोगों ने समर्थन किया। इस अभियान के माध्यम से अभी तक 78 हजार से अधिक राशन कार्ड सरेंडर किये जा चुके हैं। जो लोग पात्र हैं उन्हें राशन प्राप्त हो सके। इसके साथ ही हम लोग फ़ूड ग्रेन एटीएम को इंस्टाल किया है ताकि राशन डीलरों की दुकानों में लंबी-लंबी लाइनें ना लगें।

इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में जो वादा किया था कि हम अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर रिफिल करके देंगे उसका भी शासनादेश हमारे विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है। जल्द ही इसका मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभ किया जाएगा।

रेखा आर्या ने बताया कि खेल विभाग की पॉलिसी का जीओ जारी कर दिया है। साथ ही खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में समायोजित किया जाएगा। इसके साथ साथ हम खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृत्ति प्रारंभ करने जा रहे हैं। जिसमें 8 से 14 वर्ष तक के बच्चे 1500 रुपये की खेल छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे।

मंत्री ने कहा कि इन 100 दिनों में हमारी सरकार ने जनता से किये वादों को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है और बहुत हद तक अमलीजामा पहनाने की ओर अग्रसर हैं। ये जनता के लिए किए गए कार्य हैं और आगे भी जनता के लिए कार्य किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां-बेटी से गैंगरेप के पांच आरोपित गिरफ्तारए टिकैत गुट का मंडल महासचिव भी शामिल

हरिद्वार: बीते शुक्रवार 24 जून की रात चलती कार में एक महिला और उसकी पांच साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप की गुत्थी को आखिरकार हरिद्वार पुलिस और एसओजी ने सुलझा लिया है। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के एक नेता समेत मुजफ्फरनगर और सहारनपुर निवासी पांच […]

You May Like