जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे के अंतिम संस्कार में हो सकते हैं शामिल मोदी

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 सितंबर को टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने जा सकते हैं।

बुधवार को समाचार एजेंसी क्योटो की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 8 जुलाई को जापान में एक चुनावी रैली के दौरान आबे (67) को 41 वर्षीय तेत्सुया यामागाी ने गोली मार दी थी। बाद में शिंजो आबे की अस्पताल में मौत हो गई। शिंजो का अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान जा सकते हैं। हालांकि, अभी प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा पर नई दिल्ली या टोक्यो से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

खबर के अनुसार, जापान और भारत 8 सितंबर को टोक्यो में अपने विदेश और रक्षा मंत्रियों की टू-प्लस-टू सुरक्षा वार्ता का दूसरा दौर आयोजित करने की भी योजना बना रहे हैं। मोदी ने पिछली बार मई में जापान का दौरा किया था, जब वह क्वाड समूह के शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने आबे की हत्या पर गहरा शोक जताते हुए कहा था कि उन्होंने (आबे ने) अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में समर्पित कर दिया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा था कि मेरे प्रिय मित्रों में शुमार शिंजो आबे के दुखद निधन से मैं हैरान और दुखी हूं और इसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल ने मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाया है : निशा

नई दिल्ली: रतीय महिला हॉकी टीम ने हाल ही में संपन्न बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह 16 साल बाद उनका पहला राष्ट्रमंडल खेल पदक है। कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा बनकर पूरी तरह रोमांचित 27 वर्षीय मिडफील्डर निशा ने कहा कि यह […]
बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल ने मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाया है : निशा

You May Like