माताओं-बहनों को बहुत जल्द मिलेंगे हजार-हजार रुपए – अरविंद केजरीवाल

News Hindi Samachar

योजना का लाभ पाने के लिए हर महिला का होना चाहिए अपना वोटर आईडी कार्ड

दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुराड़ी विधानसभा में पदयात्रा कर जनता से सीधा संवाद किया। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोग ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ के नारे लगाते रहे। बीच-बीच में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की माताओं-बहनों को बहुत जल्द हजार-हजार रुपए मिलने चालू हो जाएंगे।

इसके लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। योजना का लाभ पाने के लिए हर महिला का अपना वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए। बिना वोटर आईडी कार्ड के रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएंगे। अगर किसी के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो वह जल्द बनवा लें। इस दौरान स्थानीय विधायक संजीव झा समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी में भारतीय रेलवे 

जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशनों के बीच जल्द ही ट्रायल रन के लिए दौड़ेगी ट्रेन  एक बार में 2,638 यात्री कर सकेंगे यात्रा नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह अत्याधुनिक ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशनों के […]
हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी में भारतीय रेलवे 

You May Like