राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी को संशोधित किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा का आंदोलन

News Hindi Samachar
राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी को संशोधित किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा का आंदोलन

हरिद्वार। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कुंभ मेला 2021 पावन पर्व शाही स्नान के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों श्रद्धालुओं आगमन पर राज्य सरकार द्वारा जारी की जा रही एसओपी को संशोधित किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन के तीसरे दिन रेलवे स्टेशन, बस अड्डा इत्यादि क्षेत्र से धर्मनगरी हरिद्वार में आने वाले तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं का फूलों की वर्षा के साथ जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर ऑटो रिक्शा विक्रम महासंघ, टैक्सी महासंघ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन ट्रेवल्स एसोसिएशन, सुमो यूनियन व्यापार मंडल, लघु व्यापार एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन इत्यादि क्षेत्रों के सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों के अभिनंदन व स्वागत के अनोखे प्रदर्शन में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि ये कुम्भ केवल पुलिस, प्रशासन व नेताओ का होकर रह गया है। मेले मे जारी एसओपी पर सरकार कुछ ऐसा रास्ता निकले कि कोरोना का बचाव भी हो जाए और कुम्भ भी भव्य और दिव्य रूप मे हो जाए। चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार को हरिद्वार के संयुक्त मोर्चा और अन्य सगठनो से वार्ता करनी चाहिए और यदि वास्तव मे महामारी का इतना प्रभाव है तो यह अन्य राज्यों मे हो रहे मेले या राजनीतिक रेलियो मे क्यों असर नहीं कर रहा है। अगर इतनी ही जिद्द पर सरकार अड़ी हुई है, तो सरकार व्यापारी के लिए सीधे सीधे आर्थिक सहायता कर एक-एक लाख रुपये खाते मे डाले। चौधरी ने कहा, सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने संयुक्त मोर्चा के हमारे प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि अगली कैबिनेट की बैठक मे इस विषय पर सरकार चर्चा कर कोई बीच का रास्ता निकलेगी, तो अगली कैबिनेट की बैठक तक आंदोलन स्थगित किया जा रहा है। यदि सरकार ने कोई निर्णय नही लिया तो फिर से सड़कों पर उतरा जाएगा।

लघु व्यापार एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि संयुक्त मोर्चा सरकार से माँग करता है कि आप एसओपी पर नियमो मे संशोधन करे। हरिद्वार मे व्यापारी फिर से सरकार के लिए संजीवनी का काम करेगा और मुख्यमंत्री का हरिद्वार मे ज़ोरदार स्वागत करेगा। पर यदि ऐसा नहीं हुआ तो आगे इससे भी बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। चोपड़ा ने कहा कि हरिद्वार का व्यापारी आज चोराहे पर आ गया है, अगर कुम्भ सफल ना हुआ तो व्यापारियों के पास भीख माँगने के अलावा कोई रास्ता नही बचेगा ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण शर्मा, कपिल विश्नोई, लालचंद, गिरीश भाटिया, इक़बाल, हरीश बिष्ट, बलबीर नेगी, मनोज भारद्वाज, सतीश अग्रवाल, लालचंद गुप्ता, राजकुमार, भोला यादव, विजय गुप्ता, ऋषिपाल व रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान के नाम का स्मरण करने मात्र से पापों से मुक्ति : सुशील कुमार पाठक

हरिद्वार। भगवान के नाम का स्मरण करने मात्र से ही मनुष्य समस्त पाप कर्मों से छूटकर मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। जन्म और मृत्यु पर भगवान का ही अधिकार हैै लेकिन संसारी कर्मों में लीन होने क कारण मनुष्य भगवान को ही भूल जाता है। इसके चलते उसे नाना […]
भगवान के नाम का स्मरण करने मात्र से पापों से मुक्ति : सुशील कुमार पाठक

You May Like