युवक का गला रेतकर हत्या

News Hindi Samachar

हरिद्वार: मंगलौर बाईपास पर पनियाला के समीप एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से सतवीर निवासी एक्कड़, थाना पथरी जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। मृतक की गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि युवक पंजाब जाने के लिए सोमवार की शाम को घर से निकला था। सतवीर को उसके दो साथी अपने साथ ले गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ रुड़की विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सीओ रूड़कीं विवेक कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। पुलिस सभी तथ्यों को जोड़कर जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में दिल्ली की युवती से सामूहिक बलात्कार

हरिद्वार: मीटिंग के नाम पर दिल्ली की युवती को हरिद्वार बुलाकर शराब के साथ नशीली वस्तु पिलाकर उसके बॉस और एक दोस्त ने एक फ्लैट में कई बार दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में […]
हरिद्वार में दिल्ली की युवती से सामूहिक बलात्कार

You May Like