नैनीताल : बुजुर्ग महिला को धक्का देकर लूट

News Hindi Samachar

नैनीताल:  नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को धक्का देकर लूट किए जाने का मामला सामने आया है। धक्का दिए जाने से बुजुर्ग महिला गिर पड़ीं, उन्हें चोटें आई हैं। उन्हें बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल स्थित गौशाला में सूखाताल क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पार्वती बिष्ट रोजाना की तरह गौशाला में गाय को चारा खिलाने जा रही थीं। तभी पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया ओर उनके पर्स में रखे लगभग 600 रुपये लूटकर फरार हो गया। वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट आए। हालांकि लुटेरा मौके से फरार हो गया। उनकी चोटें देखकर स्थानीय लोगों ने उन्हें बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

चिकित्सालय में तैनात ईएमओ डॉ. नेहल रतन ने बताया कि महिला के सर में चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केन्द्र सरकार का पुतला फूंका

जोशीमठ: कांग्रेस ने कमरतोड़ महंगाई, बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्स्वाण के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान […]
केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केन्द्र सरकार का पुतला फूंका

You May Like