नासा को निराशा: ऑर्टेमिस-1 की लॉन्चिंग आखिरी समय में फिर टालनी पड़ी

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को अपना महत्वाकांक्षी मून मिशन `आर्टेमिस-1′ की लॉन्चिंग एकबार फिर टालनी पड़ी है। गत रात 11 बजकर 47 मिनट पर इसकी लॉन्चिंग होनी थी लेकिन आखिरी समय पर यह टाल दी गई।

बताया जाता है कि परीक्षण की अंतिम तैयारियों के लिए जब इसमें ईंधन भरा जा रहा था तब इसमें खतरनाक रिसाव हुआ। रॉकेट में ईंधन पहुंचाने वाले सिस्टम को दुरुस्त करने की कोशिश की गई लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिलने के कारण लॉन्चिंग फिलहाल टाल दी गई। इसकी नयी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 29 अगस्त को रॉकेट के 4 में से तीसरे इंजन में आई तकनीकी गड़बड़ी व खराब मौसम के कारण इसकी लॉन्चिग टाली जा चुकी है।

अमेरिका 53 साल बाद अपने मून मिशन आर्टेमिस के माध्यम से इंसानों को चांद पर एकबार फिर भेजने की तैयारी कर रहा है और आर्टेमिस-1 इस दिशा में पहला कदम है। यह मिशन का एक टेस्ट फ्लाइट है जिसमें अंतरिक्ष यात्री नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने कई कार्यों का किया लोकार्पण

देहरादून: मुख्यमंत्री का बागेश्वर दौरे का आज दूसरा दिन है। आज उन्होंने बागेश्वर स्थित विश्व प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा बागनाथ से प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 316.91 लाख रुपये की लागत […]
मुख्यमंत्री धामी  ने कई कार्यों का किया लोकार्पण

You May Like