नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे: हरीश रावत

News Hindi Samachar

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी हुई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में कांग्रेसजनों द्वारा पं. जवाहर लाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने छिद्दरवाला में जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग से पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में टिहरी से देहरादून तक आयोजित “भारत जोड़ो यात्रा” में प्रतिभाग करने के उपरान्त हरिद्वार जनपद में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा और अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पं. नेहरू के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पण्डित जवाहर लाल नेहरू द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किये त्याग और योगदान पर हमें गर्व है। उन्होंने प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिक भारत की जो आधारशिला रखने में योगदान दिया उसके लिए हम सब भारतवासी उन्हें कृतज्ञता से याद करते हुए नमन करते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता प. नेहरू बहुलतावादी समाज, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय तथा साझा समृद्धि के लिए राष्ट्र के संसाधनों पर समान अधिकार और अवसर के पक्षधर थे। भारत की एकता, सम्प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने तथा विभाजनकारी विचारधारा की राजनैतिक शक्तियों का मुकाबला करने का मार्ग दिखाया और गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का सूत्रपात किया। विश्व के राष्ट्रों में भारत के गौरव को बढ़ाकर विश्व नेतृत्व की भूमिका में खड़ा किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, याकूब सिद्धिकी, मनीष नागपाल, गोदावरी थापली, भारत जोड़ो यात्रा मीडिया प्रभारी पी.के. अग्रवाल, भारत जोड़ो मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, प्रवक्ता राजेश चमोली, विनोद गोयल, मदन लाल कोहली, अनुराधा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले बच्चों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि इस क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज के बनने से क्षेत्र के बच्चों को नर्सिंग की पढ़ाई में लाभ मिलेगा और उन्हें अब अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान अधिकारियों को नर्सिंग कॉलेज को निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य को पूरा करने निर्देश दिए। सोमवार […]
अब नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले बच्चों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा : मुख्यमंत्री धामी

You May Like