राम मंदिर में लगाई नए पुजारियों की ड्यूटी, स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगी रोक 

News Hindi Samachar

जल्द होगा पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू

राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे कुल 19 मंदिर 

अयोध्या। राम मंदिर में नए पुजारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पुजारियों के लिए कई कठिन नियम भी बनाए गए हैं। इसी क्रम में पुजारियों के लिए राम मंदिर में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। जल्द ही पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है। राम मंदिर में अभी 14 पुजारी ड्यूटी दे रहे हैं।

राम मंदिर समेत कुबेर टीला व हनुमान मंदिर में पूजन के लिए पुजारियों को सात-सात के दो ग्रुप में बांटा गया है। दो अलग-अलग पालियों में इनकी ड्यूटी भी लगाई जा रही है। चार पुजारी गर्भगृह में तो तीन पुजारियों की ड्यूटी गर्भगृह के बाहर लगाई गई है। अब पुजारी मंदिर में फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसमें पीली चौबंदी, धोती, कुर्ता व सिर पर पीले रंग की ही पगड़ी शामिल होगी। भगवा रंग का ड्रेस भी शामिल किया जाएगा।

जल्द ही पुजारियों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण भी शुरू करने की तैयारी है। राम जन्मभूमि परिसर में कुल 19 मंदिर बन रहे हैं, इसलिए पुजारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम में गणित विषय को किया गया अनिवार्य

कक्षा नौ की छात्राएं अब अनिवार्य रुप से पढ़ेगी गणित विषय  गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय लेने का था विकल्प देहरादून। राज्य पाठ्य सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ की छात्राएं अब गृह विज्ञान नहीं पढ़ पाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम में गणित को अनिवार्य विषय […]
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम में गणित विषय को किया गया अनिवार्य

You May Like