अगली बार मिलो तो गले में होना चाहिए गोल्ड मेडल- रेखा आर्या

News Hindi Samachar

खेल मंत्री ने वॉलीबॉल टीम से लिया गोल्ड का वायदा

औचक निरीक्षण पर रुद्रपुर पहुंची मंत्री रेखा आर्या

हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया

रुद्रपुर। अगली बार जब हम मिले तो आपके गले में गोल्ड मेडल होना चाहिए, प्रदेश को आपसे यही अपेक्षा है। यह कहना था खेल मंत्री रेखा आर्य का जब वह रुद्रपुर में ट्रेनिंग कर रही प्रदेश की वॉलीबॉल टीम का हौसला बढ़ाने पहुंची थी। इनके अलावा खेल मंत्री ने हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन के लिए चल रहे ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया।

हल्द्वानी से औचक दौरे पर रुद्रपुर मनोज सरकार स्टेडियम पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने वॉलीबॉल और हैंडबॉल के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी तैयारी के बारे में जानकारी ली। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी टीमें राष्ट्रीय खेलों के महासमर में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गोवा में जो कसर बाकी रह गई थी इस बार उसे पूरा कर देना है। इसके अलावा खेल मंत्री ने इसी स्टेडियम में चल रहे हैंडबॉल टीम सिलेक्शन के लिए ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन के लिए विशेष रूप से उन विशेषज्ञ को बुलाया गया है जो अतीत में राष्ट्रीय टीम का चयन कर चुके हैं।

इसके साथ ही खेल मंत्री ने 46वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में जहां शॉटगन शूटिंग का इवेंट होना है, वहां चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान खेल उपनिदेशक शक्ति सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव डीके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

सुबह छह बजे से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु  मंदिर समूह सहित पूरे बाजार को भव्य रूप से सजाया गया देहरादून। कल यानि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आदिबदरी मंदिर के कपाट खोले दिए जाएंगे। कपाट खोलने की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, साथ ही आदिबदरी मंदिर परिसर और नगर […]
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

You May Like