निफा 90 हजार यूनिट रक्तदान से क्रांतिकारियों को देगी श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar
निफा 90 हजार यूनिट रक्तदान से क्रांतिकारियों को देगी श्रद्धांजलि

देहरादून। युवाओं को इस संदेश के साथ सामाजिक संस्था नेशनल इंटेग्रेटेड फोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 90वें शहीदी दिवस पर 23 मार्च को पूरे देश में 90 हजार यूनिट रक्त जुटाएगी।

आज प्रेस क्लब में पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने ब्रह्म कुमारी, राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद (एनबीटीसी), इंडियन रेडक्रास सोसायटी, नैशनल इंटेग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन और अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से चलने वाले राष्ट्र व्यापी अभियान में एक ही दिन 1500 रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। जिनमें उत्तराखंड भी बड़े रूप में शामिल रहेगा।
शैक्षणिक संस्थाओं के बंद रहने के कारण रक्तदान कम हो रहा है। वहीं भारत में रक्तदान को लेकर भ्रांतियाँ भी हैं, जिनके कारण लोग रक्तदान करते हुए डरते हैं। विश्व में दूसरे सबसे ज्यादा आबादी का देश ओर लगभग 65 करोड़ की सर्वाधिक युवा जनसंख्या होने के बावजूद मात्र एक से डेढ़ प्रतिशत युवा रक्तदान करते हैं। हर वर्ष इतनी बड़ी संख्या में रक्त की कमी हमें सोचने पर मजबूर करती है।

निफा के महासचिव प्रवेश गाबा ने बताया कि इस अभियान के बाद राष्ट्रीय स्तर पर एक सॉफ्ट्वेर व मोबाइल ऐप भी लॉंच की जाएगी, जिसमें देश भर के रक्तदाताओं का डेटा होगा व किसी को भी देश के किसी भी हिस्से में रक्त की आवश्यकता होने पर केवल शहर का नाम व रक्त ग्रूप लिखने पर उस शहर के उस रक्त ग्रूप के दानियों की लिस्ट सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने किया 132 नई एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 के बेड़े में 132 नई एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। इन आपातकालीन एम्बुलेंसस का क्रय विश्व बैंक सहायतित उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी परियोजना के माध्यम से किया गया है। उन्होंने गांधी शताब्दी […]
मुख्यमंत्री ने किया 132 नई एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ

You May Like