अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी करें खिलाड़ी – रेखा आर्या

News Hindi Samachar

क्रॉस कंट्री दौड़ और हॉकी, फुटबॉल मैच के विजेताओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विभाग ने किया था कार्यक्रम का आयोजन

खिलाड़ियों संग मंत्री रेखा आर्या ने खेला हॉकी मैच

देहरादून। रविवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने क्रॉस कंट्री दौड़ और हॉकी व फुटबाल के मैत्री मैच के विजेताओं को सम्मानित किया। यह आयोजन खेल विभाग द्वारा पेवेलियन ग्राउंड में किया गया था।

समापन अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वे राष्ट्रीय खेलों ने हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर तो अपना नाम रोशन कर दिया है, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी में जुटना होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 2036 के ओलंपिक के लिए हमने कम से कम 40 एथलीट तैयार करने की प्लानिंग की है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हाल ही में हमारा खेल लिगेसी प्लान तैयार हुआ है और इसे अमली जामा पहनाया जा रहा है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही नौकरी दी जाएगी, इसकी प्रक्रिया चल रही है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा खिलाड़ियों को निखारने और उनका भविष्य उज्जवल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त खेल निदेशक अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक शक्ति सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नुकीले हथियार से वार का मामला अत्यंत दुःखद, निन्दापुर्ण हमले के आरोपी को मिलेगी कड़ी सजा - कुसुम कण्डवाल

पटेलनगर में पत्नी से बर्बरता के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश देहरादून। पटेलनगर में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नुकीले हथियार से हमले के मामले उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले […]
पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नुकीले हथियार से वार का मामला अत्यंत दुःखद, निन्दापुर्ण हमले के आरोपी को मिलेगी कड़ी सजा – कुसुम कण्डवाल

You May Like