पीएम मोदी के अब यह दो दिग्गज उत्तराखंड में गरमाएंगे प्रचार का माहौल 

News Hindi Samachar

आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गौचर, लोहाघाट और काशीपुर में करेंगे रैली 

रविवार को सीएम योगी पहुंचेंगे देहरादून 

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार मैदान में नजर आएंगे। शुक्रवार को राजनाथ सिंह सबसे पहले गौचर में जनसभा करेंगे और इसके बाद उनकी लोहाघाट और काशीपुर में रैली होगी। रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून में जनसभा करेंगे। इससे पहले शनिवार को उनकी हल्द्वानी में जनसभा होगी। योगी 14 अप्रैल को तीन जनसभाएं करेंगे।

सबसे पहले वह श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा करेंगे। इसके बाद उनकी रुड़की में जनसभा होगी और फिर शाम को वह देहरादून के बन्नू स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोटद्वार में रोड शो करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौसमी बुखार से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये असरदार टिप्स

सर्दियों से गर्मियां आने पर मौसमी बुखार का खतरा काफी बढ़ जाता है क्योंकि गर्मी और आर्द्रता में तेजी से वायरस हमला करते हैं।इसका सबसे ज्यादा प्रभाव कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों पर पड़ता है। हालांकि, अगर हम सफाई का ध्यान रखें तो इन वायरस के हमलों से सुरक्षित रह […]
मौसमी बुखार से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये असरदार टिप्स

You May Like