उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम प्रबंधन ने चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। यह भत्ता एक जुलाई 2023 से दिया जाएगा, जिसका 29 फरवरी तक एरियर भी दिया जाएगा।रोडवेज के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 35वीं बैठक में निदेशक मंडल ने ये निर्णय लिया था।

एक जुलाई 2023 से रोडवेज अधिकारियों, कर्मचारियों को 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। एक मार्च से महंगाई भत्ते की दर 46 प्रतिशत मानी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रवासियों को लेकर जा रही नाव डूबी, 21 लोगों की मौत

इस्तांबुल।  तुर्की के एजियन तट पर नाव डूबने से कम से कम 21 अवैध प्रवासियों की मौत हो गई। देश के राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक ने ये जानकारी दी। यह घटना उत्तर-पश्चिमी प्रांत कनाक्कले में एसेबाट जिले के तट पर हुई जब नाव पलट गई और डूब गई। कनाक्कले के गवर्नर […]
प्रवासियों को लेकर जा रही नाव डूबी, 21 लोगों की मौत

You May Like