कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कैम्पटी पहुंचने पर स्वागत करते नैनबाग मंडल के पदाधिकारि एवं स्थानीय लोग

News Hindi Samachar

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को कैम्पटी पहुंचने पर नैनबाग मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा फूल माला एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत सिया कैम्पटी के अन्तर्गत मसूरी चकराता मोटर मार्ग के बढ़ाखाला तोक से प्राथमिक विद्यालय कैम्पटी तक 1.5 कि०मी० मोटर मार्ग सी०सी० निर्माण के सम्बन्ध में ज्ञापन भी सौंपा। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र ही मोटर मार्ग के निर्माण का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के लिए कैम्पटी वासियों ने आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कविता रोतेला, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह साजवान, सुनील नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और एमपी में विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अब देश के अलग-अलग राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी है. इसको लेकर अब बीजेपी ने तीन राज्यों में आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर […]
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और एमपी में विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

You May Like