आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, अब तक 21.55 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं रजिस्ट्रेशन

News Hindi Samachar

हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर में खोले पंजीकरण काउंटर 

देहरादून। चारधाम यात्रा की तैयारी जोरों पर है और तीर्थयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। आज से चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा उन श्रद्धालुओं के लिए खास है, जो किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाए थे।

हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर में आज सुबह 7 बजे से पंजीकरण काउंटर खोल दिए गए हैं। इन काउंटरों पर तीर्थयात्री अपनी यात्रा के लिए आवश्यक पंजीकरण कर सकेंगे। अब तक 21.55 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर चुके हैं, जो इस बार की यात्रा में भारी उत्साह को दर्शाता है। चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

इस बाद 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन के माध्यम से किए गए। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन करने की व्यवस्था की है। चारधाम यात्रा मार्गों के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरबर्टपुर व विकासनगर में 15 पंंजीकरण काउंटर बनाए गए। जहां पर तीर्थयात्री यात्रा का पंजीकरण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झेलम नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बिना सूचना उड़ी डैम से पानी छोड़ने का आरोप

झेलम नदी के किनारे बसे इलाकों में आपात राहत और बचाव टीमें तैनात इस्लामाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में झेलम नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके चलते स्थानीय प्रशासन ने नदी […]
झेलम नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बिना सूचना उड़ी डैम से पानी छोड़ने का आरोप

You May Like