खेल मंत्री के निर्देश पर कॉन्ट्रैक्ट कोचों का कार्यकाल एक साल बढ़ा

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर खेल विभाग में पिछले साल तैनात किए गए कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। खेल निदेशालय ने मंगलवार को इस संबंध में सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र भेजा है।

शासनादेश के मुताबिक इन कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को पहले 11 महीने के लिए नियुक्त किया गया था। यह कार्यकाल समाप्त होने के बाद कुछ जनपदों से खेल मंत्री को यह शिकायत मिली थी कि इन कोचों को आगे काम नहीं दिया जा रहा है।

बीते सप्ताह खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इस पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कड़ी नाराजगी जताई थी और निदेशालय को इन सभी कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद मंगलवार को सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रशिक्षकों का कार्यकाल इस साल 15 अप्रैल से अगले साल 15 मार्च तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

5 जून से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेगा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान से जुड़ेंगे उच्च शिक्षण संस्थान टीबी व नशा मुक्त अभियान में होगी विश्वविद्यालयों की भागीदारी देहरादून। राज्य के सभी राजकीय उच्च शिक्षण संस्थान ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ अभियान से जुड़ेंगे। जिसका शुभारम्भ आगामी 5 जून से किया जायेगा। जो कि 31 जुलाई तक […]
5 जून से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेगा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम

You May Like