एक बार फिर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का मानवीय चेहरा आया नजर, घायल महिला को अपने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

News Hindi Samachar

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सड़क हादसे में घायल महिला को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को चुनाव प्रचार तथा मसूरी में आज (सोमवार) को आयोजित होने वाले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा के कार्यक्रम स्थल मसूरी (गांधी चौक) के निरीक्षण करने पहुंचे थे।

वहां से देर रात जब वे वापस लौट रहे थे, तो उन्‍हें करीब साढ़े ग्यारह बजे राजपुर रोड़ में एक सड़क दुर्घटना में घायल महिला दिखी। घायल महिला मन्नत जो देहरादून राजपुर रोड़ में ही एक निजी कैफे में नौकरी करती है और वह वहां से अपने घर आ रही थी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सड़क पर घायल को देख कर अपना काफिला रुकवाया और घायल की मदद करते हुए उसे तत्काल अपने निजी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही अस्पताल प्रशासन से फोन पर वार्ता कर घायल का तत्काल उपचार करने के निर्देश दिए। एक बार फिर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का मानवीय चेहरा नजर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थलाइवर 171 के नए पोस्टर में जबरदस्त लुक में दिखे रजनीकांत, 22 अप्रैल को रिलीज होगा फिल्म का टाइटल

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर जेलर सरीखी फिल्म देने वाले रजनीकांत की इस वर्ष विशेष भूमिका वाली फिल्म लाल सलाम को असफलता का मुंह देखना पड़ा। इस फिल्म का निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था, जो रजनीकांत की बेटी हैं। असफलता को पीछे छोड़ते हुए रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म […]
थलाइवर 171 के नए पोस्टर में जबरदस्त लुक में दिखे रजनीकांत, 22 अप्रैल को रिलीज होगा फिल्म का टाइटल

You May Like