कार खाई में गिरने से एक की मौत

News Hindi Samachar
अल्मोड़ा: चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूंगोली बसभीड़ा गांव के पास एक कार खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। चालक पास के ही गांव से बारात छोड़कर वापस अपने घर जा रहा था कि इसी दौरान ये हादसा हो गया। घटना के वक्त कार चालक अकेला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगांव अखोडिया के मिरई निवासी दिनेश दुर्गापाल पुत्र शंकर दुर्गापाल ग्वाली गांव से बारात छोड़कर वाहन आर्टिका कार संख्या यूके 04 टीबी 1919 से घर वापस जा रहा था। इस दौरान घुंगोली के गांव के पास एकाएक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे करीब 40 मीटर खेल मैदान में जा गिरी। मौके पर आसपास के लोग और पुलिस पहुंची और चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रांसफार्मर की फैक्टरी में लगी आग, सात घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

हरिद्वार: जनपद के रुड़की में एक ट्रांसफार्मर की फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कई गाड़ियां भेजी। सात घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग […]
ट्रांसफार्मर की फैक्टरी में लगी आग, सात घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

You May Like