उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका 

News Hindi Samachar

देहरादून। प्रदेश में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने देहरादून के उन अभ्यर्थियों को आखिरी मौका दिया है, जो किसी विशेष कारण से शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए।

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कुछ अभ्यर्थी बीमारी, दुर्घटना आदि कारणों से नियत तिथि पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। उनमें से अनुक्रमांक 1301650001 से 1301653500 तक के अभ्यर्थी एसडीआरएफ वाहिनी, जौलीग्रांट में 24 मार्च को परीक्षा दे सकते हैं। इसी केंद्र पर 25 मार्च को अनुक्रमांक 1301653501 से 1301657000 तक के अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा दे सकेंगे।

पुलिस लाइन रेसकोर्स में 24 मार्च को परीक्षा होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए अनुपस्थित रहने का कारण देना होगा। मेडिकल, फिटनेस प्रमाण पत्र व अनुपस्थित होने का वैध कारण, पुष्ट साक्ष्य व पूर्व निर्गत प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों के तहत सभी अभिलेखों के साथ परीक्षा केंद्र पर सुबह सात बजे उपस्थित होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विपक्ष नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा सरकार पर साधा निशाना 

दिल्ली- एनसीआर। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के क्रियान्वयन न होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। दिल्ली विधानसभा विपक्ष की नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कहा, “चुनाव से पहले PM […]
विपक्ष नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा सरकार पर साधा निशाना 

You May Like