यात्री शेड हादसे में युवक की मौत के मामले में जांच के आदेश

पौड़ी। पौड़ी ब्लाक के निसणी गांव में यात्री शेड के ढह जाने के मामले में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जांच के आदेश दिये हैं। काबीना मंत्री महाराज ने डीएम पौड़ी की अगुवाई में जांच के लिए टीम गठित करने को कहा है।
बीते 15 मई को पौड़ी ब्लाक के पैडुलस्यूं पट्टी के ग्रामसभा निसणी के टांड्यू गांव निवासी 29 साल के किशन सिंह की यात्री शेड के ढह जाने से दर्दनाक मौत हो गई थी। किशन का विवाह एक महीने पहले ही 14 अप्रैल को हुआ था. यात्री शेड की जर्जर स्थिति के चलते कई बार ग्रामीणों ने उसे तोड़कर फिर से नया बनाये जाने की मांग उठायी गई थी। लेकिन प्रशासन की लापरवाई ने एक युवक की जान लील ली.अब इस मामले का संज्ञान लेते हुए लोनिवि मंत्री महाराज ने डीएम को शीघ्र ही जांच के आदेश दिये हैं। महाराज ने कहा कि तत्काल मामले की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएम ने बताया कि यात्री शेड निर्माण को लेकर लोनिवि, जिला पंचायत, पंचायतीराज और ब्लाक आदि विभागों द्वारा निर्माण किया जाता है। जांच के लिए सभी विभागों से सहयोग लिया जाएगा। डीएम ने कहा कि जांच के उपरांत दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाई में गिरी कार, एसएसबी के दो जवानों की मौत

पिथौरागढ़। जिले में थल-डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास एक कार अनियंत्रतित होकर खाई में जा गिरी। हदसे में कार में सवार एसएसबी के दो जवानों की मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर खाई से शवों को रेस्क्यू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए […]
खाई में गिरी कार, एसएसबी के दो जवानों की मौत

You May Like