केदारनाथ मार्ग पर खाई में गिरने से यात्री की मौत

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक यात्री की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार देर रात को हुई। पुलिस ने शव को खाई से निकाल लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अभी चारधाम यात्रा को शुरू हुए महज छह दिन हुए हैं और यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में हृदयगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या दस पहुंच गई है। स्वास्थ्य संबंधी सबसे ज्यादा दिक्कतें यमुनोत्री धाम में सामने आ रही हैं। शनिवार को यमुनोत्री धाम में तीन और यात्रियों ने हृदयगति रुकने से दम तोड़ दिया। ये तीनों यात्री गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के हैं।जानकारी के अनुसार गुजरात से आए जयेश भाई (41) स्वजन के साथ यमुनोत्री यात्रा पर आए थे। शनिवार को यमुनोत्री मंदिर के निकट अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। जब तक स्वजन ने जयेश भाई को अस्पताल पहुंचाया, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। इसी तरह यमुनोत्री धाम जाते हुए भंगेली गदेरे के पास मुंबई निवासी देवश्री केदार जोशी (39) की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मखाल क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में खौफ

उत्तरकाशी। ब्रह्मखाल क्षेत्र में गुलदार लगातार दस्तक दे रहा है। जिससे आसपास क्षेत्र के ग्रामीण खौफजदा हैं। बीती रात ब्रह्मखाल-जुणगा मोटरमार्ग पर एक गुलदार घूमता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान किसी ने गुलदार का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुलदार की दस्तक से ग्रामीण […]
ब्रह्मखाल क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में खौफ

You May Like