पीसीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बीजापुर अतिथि गृह में पीसीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के साथ ही अपने संवर्ग की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने पीसीएस केडर के अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढ़ंग से किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिये सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीसीएस अधिकारियों की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर एसोशियेशन के महासचिव डॉ0 ललित नारायण मिश्र के साथ ही एसोसिएशन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड महामारी के दृष्टिगत कांवड़ मेले को प्रतिबन्धित किया गया है पुलिस महानिदेशक अध्यक्षता में समन्वय बैठक

देहरादून। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार की अन्तर्राज्यीय अध्यक्षता में समन्वय बैठक का आयोजन पुलिस मुख्यालय के सभागार में किया गया। बैठक में 36 अधिकारियों द्वारा प्रत्यक्ष एंव आनलाईन प्रतिभाग किया गया, जिसमें उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के 18 अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रत्यक्ष रूप से तथा अन्य उत्तरप्रदेश, […]
कोविड महामारी के दृष्टिगत कांवड़ मेले को प्रतिबन्धित किया गया है पुलिस महानिदेशक अध्यक्षता में समन्वय बैठक

You May Like