प्रदेश में 18 साल से ऊपर के लोगों को फ्री लगेगी बूस्टर डोज

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड में 18 से अधिक उम्र के लोगों को शुक्रवार से मुफ्त प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से प्रीकॉशन डोज लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है।

राज्यभर में 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोनारोधी प्रीकॉशन डोज अभियान का हिस्सा बनकर सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले दो साल में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया। उनके नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया गया। साथ ही, दुनिया के कई देशों को वैक्सीन बांटने का काम भी किया गया। सीएम ने कहा कि राज्यभर में कोरोना महामारी कम जरूर हुई है, लेकिन खत्म नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून: मौसम विभाग ने 18 जुलाई से राज्य में एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान लगाया है। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में […]
उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

You May Like