प्रदेश में भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, राजधानी में पारा 38 डिग्री के पार

News Hindi Samachar

चार दिनों से जारी उमस और तेज धूप ने बढ़ाई मुश्किलें, राहत देगा प्री-मानसून

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बीते चार दिनों से तेज धूप और भारी उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि राज्य में प्री-मानसून की शुरुआत होने वाली है।

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर.के. सिंह के अनुसार, 11 जून तक गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन उसी रात से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 12 से 14 जून के बीच प्री-मानसून वर्षा की संभावना है, जबकि 20 जून तक पूरे उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की संभावना जताई गई है। इस समय राज्य में 36% आर्द्रता दर्ज की गई है, जो पूर्वी हवाओं के चलते और बढ़ रही है, जिससे तापमान में तेजी और उमस में वृद्धि हो रही है।

हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राजधानी देहरादून के मुकाबले अधिक रहा। वहीं, देहरादून में अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम 25.3 डिग्री रहा। पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी बढ़ी है—मुक्तेश्वर का तापमान अब 26.2 डिग्री तक पहुंच चुका है।

नैनीताल में सुबह हल्के बादलों के बाद तेज धूप खिली, जिससे तापमान में इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। झील नियंत्रण कक्ष के अनुसार, झील का जलस्तर इस बार पिछले वर्ष की तुलना में एक इंच अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में 177 पदों पर जल्द होगी भर्ती

आईबीपीएस के माध्यम से आयोजित की जायेगी परीक्षा देहरादून। प्रदेश के सहकारी बैंकों में शीघ्र ही भारत सरकार के उपक्रम आईबीपीएस के माध्यम से 177 पदों पर भर्ती होने जा रही है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस भर्ती प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। उन्होंने विभागीय […]
उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में 177 पदों पर जल्द होगी भर्ती

You May Like