शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, आरोपित गिरफ्तार

News Hindi Samachar
हरिद्वार: पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने बीती 21 अगस्त को भगवानपुर थाने में तहरीर देकर कहा था कि वह भगवानपुर की एक फैक्टरी में कार्य करती थी। जहां उसकी मुलाकात एक लड़के विक्की पटेल निवासी ग्राम सैमरी थाना दावथ जनपद रोहतास (बिहार) से हुई। उसने शादी का झांसा देकर उसके विरोध के बाद भी कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये। जब शादी के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया। के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपित की तलाश तेज कर दी। शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित विक्की को माहड़ी चौक भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उत्तराखंड से 222 पीसीसी डेलीगेट करेंगे मतदान

देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को अक्टूबर को होने वाले मतदान में उत्तराखंड से 222 पीसीसी डेलीगेट्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मतदान […]
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उत्तराखंड से 222 पीसीसी डेलीगेट करेंगे मतदान

You May Like