कुम्भ के दौरान टीका केंद्रों को बढ़ाये जाने की योजना : जिलाधिकारी

News Hindi Samachar
कुम्भ के दौरान टीका केंद्रों को बढ़ाये जाने की योजना : जिलाधिकारी

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पत्रकार वार्ता कैम्प कार्यालय रोशनाबाद में की। पत्रकारों से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन की स्थिति संतोषजनक है। एक हजार 37 हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण हो चुका है। कहीं भी कोई गंभीर समस्या आव्जर्वेशन मे सामने नहीं आयी है। लोगों में टीकाकरण केा लेकर विश्वाज बढ़ा है।
उन्होेने बताया कि कुम्भ को लेकर भी प्राथमिकता के आधार पर रणनीति बनायी गयी है। बड़ी संख्या में कार्मिक तैनात होंगे जिसके लिए सभी फ्रंट लाइन वर्कर और वालिटियर्स को भी वैक्सीनेट करने का प्रयास करेेंगे। कुम्भ के दौरान टीका केंद्रों को भी बढ़ाये जाने की योजना। पहले चरण में 18 हजार हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण चल रहा है, अगले फेज में फ्रंट लाइन वर्कर का डाटा संकलित कर डिमांड की जायेगी। मकर संक्राति स्नान के दौरान भीड़ के सम्पर्क में आये सभी कार्मिकों की कोरोना जांच करायी जा रही है इसी प्रकार हर स्नान के 5 दिन बाद कार्मिकों की जांच कर स्थिति पर निगरानी रखी जायेगी। पाॅजिटिव कार्मिकों को समय पर उपचार मुहैया कराया जायेगा।
कुम्भ के समय में मीडिया कर्मियों के टीकाकरण की भी योजना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी के कई पद पड़े हैं रिक्त

देहरादून:  उत्तराखंड में राजस्व विभाग में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी, सहायक भूलेख अधिकारियों के कई पद रिक्त पड़े हैं। बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। विभाग में न तो नई भर्ती हो रही है, न ही खाली पड़े पदों को प्रमोशन से […]
प्रदेश में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी के कई पद पड़े हैं रिक्त

You May Like