प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को महानवमी की दीं शुभकामनाएं

News Hindi Samachar
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सफलता और सुयश की प्राप्ति होने की कामना की है। महानवमी के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “नवरात्रि की महानवमी मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। उनकी कृपा से आप सभी को कर्तव्य-पथ पर चलने की प्रेरणा मिले, साथ ही जीवन में सफलता और सुयश की प्राप्ति हो। हार्दिक शुभकामनाएं!” प्रधानमंत्री ने नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर मां दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित एक स्तुति भी लोगों के साथ साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षा मंत्री चार को आएंगे उत्तराखंड, चीन सीमा पर सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड चार अक्टूबर को आएंगे। वे इस बार चीन सीमा से सटे माणा और औली में सैनिकों के संग दशहरा मनाएंगे। साथ ही भगवान बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे। रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर देहरादून और चमोली प्रशासन ने सभी तैयारियां […]
रक्षा मंत्री चार को आएंगे उत्तराखंड, चीन सीमा पर सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

You May Like