पीएम मोदी काशी के किसानों को देंगे आवास का उपहार

News Hindi Samachar

18 जून को किसानों से करेंगे संवाद 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को काशी के किसानों से न केवल संवाद करेंगे बल्कि उनके उगाए उत्पादों को भी देखेंगे। साथ ही करीब 300 किसानों को आवास का उपहार भी देंगे। उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। भाजपा नेताओं के अनुसार 21 किसानों से मुलाकात करेंगे। पीएम सम्मान निधि की धनराशि खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भेजेंगे। साथ ही किसानों को डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड भी देंगे। कुछ प्रगतिशील किसानों से भी बातचीत करेंगे। किसानों के उगाए उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर भारतीय को हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

जैसलमेर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जैसलमेर में बीएसएफ सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए जवानों से कहा कि आपके बीच आकर मुझे नई ऊर्जा का अनुभव हो रहा है और यह पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए धनखड़ ने कहा, “मैं सैनिक स्कूल […]
हर भारतीय को हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

You May Like